मार्च 8, 2026 7:53 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस में ऑल-वुमेन बाइक रैली 2026 को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में ऑल-वुमेन बाइक रैली 2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम की थीम दिल्ली की प्रेरक शक्ति था। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ-साथ कई राजनीतिक नेता और जन प्रतिनिधि भी शामिल हुए, जिन्होंने महिला चालकों को प्रोत्साहित करने और देश की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को उजागर करने के लिए रैली में भाग लिया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि यह बाइक रैली उस नए भारत की झलक है, जहां महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए हर क्षेत्र में देश के भविष्य को नई दिशा दे रही हैं। उन्‍होंने कहा कि इस रैली में विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रही महिलाओं ने एक साथ सड़कों पर उतरकर यह संदेश दिया कि नारी शक्ति ही विकसित भारत की असली प्रेरक शक्ति है।