मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी दो हजार चौबीस के शुभंकर और लोगो का अनावरण किया। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के महा सचिव भोलानाथ सिंह और बिहार राज्य खेला प्राधिकरण के प्रमुख रवींद्रन शंकरण भी उपस्थित थे। बिहार इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। यह चैंपियनशिप ग्यारह से बीस नवंबर तक नालंदा जिले के राजगीर में नवनिर्मित खेल स्टेडियम में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में भारत के अलावा चीन, जापान , कोरिया, थाईलैंड और मलेशिया की टीम भाग लेगी।
Site Admin | अक्टूबर 5, 2024 7:14 अपराह्न
एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के शुभंकर का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनावरण किया