अगस्त 1, 2025 7:31 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया रग्बी सेवन्स अंडर-20 चैंपियनशिप के शुभंकर का किया अनावरण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर में 9 और 10 अगस्त को होने वाले एशिया रग्बी सेवन्स अंडर-20 चैंपियनशिप के शुभंकर का अनावरण किया।

 

चैंपियनशिप के अंतर्गत एशिया की पुरुष और महिला टीम राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलेंगी। यह प्रतियोगिता बिहार में पहली बार हो रही है। एशिया रग्बी चैम्पियनशिप के शुभंकर का नाम अशोक रखा गया है। यह एक खरगोश है और चपलता का प्रतीक है।

 

मुख्यमंत्री ने चैंपियनशिप के खिलाड़ियों और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। रग्बी इंडिया के अध्यक्ष और प्रसिद्ध अभिनेता राहुल बोस, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।