अक्टूबर 4, 2024 3:36 अपराह्न

printer

मुख्‍यमंत्री नितीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का लिया जायजा

बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। दरभंगा, पूर्वी चंपारण, खगरिया और मुजफ्फरपुर जिले में वर्षा के कारण कई नए क्षेत्रों में भी बाढ़ का असर दिखाई देने लगा है। बागमती, कमला बलान, अधवाड़ा समूह और अन्‍य नदियां उफान पर है। कई गांवों में पानी भर गया है। 18 जिलों में 16 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित है। इस बीच, सुपौल, सीतामढी और पश्चिम चंपारण जिले सहित राज्‍य के कई भागों में बाढ़ का पानी कम भी हुआ है जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है।

मुख्‍यमंत्री नितीश कुमार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा ले रहे हैं। वे इन क्षेत्रों में खाने-पीने की सामग्री और अन्‍य वस्‍तुओं के वितरण के लिए चलाए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा के लिए आज दरभंगा गए। उन्‍होंने वहां लाहेरियासराय के इंडौर स्‍टेडियम में खाने के पैकेटों के वितरण केंद्र का दौरा किया।        

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला