मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 1, 2024 7:22 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

    आज हरियाणा दिवस है। 1 नवंबर 1966 को पंजाब को विभाजित कर हरियाणा राज्य बनाया गया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

 

    आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब हरियाणा को अलग राज्य बनाया गया था, उस समय संसाधन सीमित थे, लेकिन आज हरियाणा विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

 

मुख्‍यमंत्री ने हरियाणा के लोगों से अपील की कि वे हरियाणा को दुनिया का सबसे विकसित राज्य बनाने में अपना योगदान दें।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला