आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 के पारित होने का स्वागत किया है। विधेयक में अमरावती को राज्य की एकमात्र राजधानी के रूप में मान्यता देने का प्रावधान है। श्री नायडू ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण क्षण है जो आन्ध्र प्रदेश के लाखों लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाता है। श्री नायडू ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विधेयक का समर्थन करने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों को भी धन्यवाद दिया।
News On AIR | अप्रैल 1, 2026 8:30 अपराह्न
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 के पारित होने का स्वागत किया