मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज और कल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित श्री कृष्ण पर्व में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को दशहरा मैदान में आयोजित उत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर बाद धार जिले के अमझेरा में कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री शाम को पन्ना के जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री कृष्ण पर्व में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल अशोकनगर जिले के चंदेरी और दोपहर बाद भोपाल जेल में श्री कृष्ण पर्व में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को ही मुख्यमंत्री निवास परिसर में शाम 6:00 बजे से आयोजित श्री कृष्ण उत्सव में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार रात्रि 10 बजे गोपाल मंदिर उज्जैन में जन्माष्टमी उत्सव और रात्रि 10:30 बजे सांदीपनि आश्रम, उज्जैन में श्री कृष्णा पर्व में शामिल होंगे।