मार्च 7, 2026 9:27 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने ” स्‍टैण्‍ड विद हर ” अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने आज ” स्‍टैण्‍ड विद हरअभियान का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य तेलंगाना को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य बनाना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं से महिलाओं की सुरक्षा के लिए ब्रांड एंबेसडर बनने का आग्रह किया। उन्‍होंने इस बात पर बल दिया कि सच्ची सुरक्षा केवल कानून बनाने से नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी से मिलती है। श्री रेड्डी ने लैंगिक भेदभाव के खिलाफ सामूहिक लड़ाई का आह्वान किया।