अप्रैल 16, 2025 6:28 अपराह्न

printer

भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति बी0 आर0 गवई के नाम की सिफारिश की

भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति बी आर गवई के नाम की सिफारिश की है। न्यायमूर्ति गवई सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और उनके नाम की सिफारिश केन्‍द्रीय कानून मंत्रालय को की गई है।

 

वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति खन्ना का कार्यकाल 13 मई को समाप्‍त हो जाएगा।