अगस्त 9, 2025 8:09 अपराह्न

printer

मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई उच्च न्यायालय की अरूणाचल प्रदेश में स्थायी पीठ के भवन का करेंगे उद्घाटन

भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई आज अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुँचे। उनके साथ गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार भी थे। श्री गवई कल नाहरलागुन में गुवाहाटी उच्च न्यायालय की अरूणाचल प्रदेश में स्थायी पीठ के नवनिर्मित न्यायालय भवन का उद्घाटन करेंगे।
 
 
मुख्‍य न्‍यायाधीश के राजभवन पहुंचने पर राज्‍य पुलिस की ओर से उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू, केंद्रीय संसदीय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू तथा राज्य के विधि मंत्री एडवोकेट केंटो जिनी भी उपस्थित थे।