फ़रवरी 26, 2026 1:43 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। मारे गए माओवादियों से तीन राइफल और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि बीजापुर के इंद्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने तलाश अभियान शुरू किया था। इस दौरान माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो माओवादी। तलाश अभियान जारी है।