मार्च 27, 2026 7:49 पूर्वाह्न

printer

 छत्तीसगढ़: खेलो इंडिया जनजातीय खेलों के दूसरे दिन तैराकी, भारोत्तोलन, हॉकी और फुटबॉल प्रतियोगिताएं हुई

 छत्तीसगढ़ में चल रहे खेलो इंडिया जनजातीय खेलों के दूसरे दिन कल तैराकी, भारोत्तोलन, हॉकी और फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कर्नाटक के तैराक मणिकांत एल. ने 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में स्वर्ण पदक जीतकर लगातार तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ओडिशा की अंजली मुंडा ने महिला 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता का दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

वहीं, भारोत्तोलन में, असम की मोनिका सोनोवाल ने 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि मिजोरम के इसाक मलसावमतलुआंगा ने 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पदक तालिका में, कर्नाटक आठ स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर है। ओडिशा पांच स्वर्ण, एक रजत और आठ कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज, तैराकी, भारोत्तोलन, हॉकी, फुटबॉल और कुश्ती की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

छत्तीसगढ़ में 25 मार्च को खेलो इंडिया जनजातीय खेलों का शुभारंभ हुआ। यह 3 अप्रैल तक चलेगा। इस आयोजन में तीस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के तीन हजार से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं। ये आयोजन रायपुर, बस्तर और सरगुजारा में हो रहे हैं।