छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। साथ ही उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर राज्यपाल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह राजनांदगांव में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। जबकि, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने बस्तर, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर और विजय शर्मा ने दुर्ग में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया।
इसी तरह, मंत्री रामविचार नेताम ने सरगुजा, दयालदास बघेल ने गरियाबंद, केदार कश्यप ने बालोद, लखनलाल देवांगन ने कोरबा, श्याम बिहारी जायसवाल ने जशपुर, ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़, लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर और टंकराम वर्मा ने जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। अन्य जिलों में सांसदों और विधायकों ने ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।