मई 14, 2026 8:23 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान बस्तर क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों, जनकल्याणकारी पहलों और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने श्री शाह को बताया कि बस्तर क्षेत्र में पुराने सुरक्षा शिविरों को अब धीरे-धीरे जनसुविधा केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग और विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला