मध्य प्रदेश में शहडोल जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान के खजूरी पर्यटन क्षेत्र में आज चीता गामिनी और उसके 4 शावकों को छोड़ा गया। शावकों में दो नर और दो मादा हैं। खुले जंगल में निगरानी के लिए गामिनी और उसके शावकों को रेडियो कॉलर लगाया गया है।
इन 5 चीतों को छोड़े जाने के बाद खुले जंगल में इनकी संख्या 17 हो गई है। बाड़े में अब केवल 9 चीते बचे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे प्रदेश की चीता परियोजना और वन्य जीव संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया।