स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत, चंडीगढ़ प्रशासन के तत्वावधान में, चंडीगढ़ औद्योगिक एवं पर्यटन विकास निगम ने कल एक भव्य बोट रैली का आयोजन किया।
समारोह की औपचारिक शुरुआत चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव राजीव वर्मा ने की। जिन्होंने भारत की एकता और देशभक्ति के प्रतीक, जीवंत तिरंगे रंगों से सजे दो क्रूज़, 125 नावों और शिकारों के बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वतंत्रता की भावना को दर्शाते सैकड़ों तिरंगे गुब्बारे भी उड़ाए गए।