सितम्बर 21, 2024 3:50 अपराह्न | HIMACHAL PRADESH NEWS

printer

चम्बा: ग्राम पंचायत मैहला में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता ही सेवा थीम को लेकर एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

चम्बा जिला की ग्राम पंचायत मैहला के पंचायत घर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आज स्वच्छता ही सेवा थीम को लेकर एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मैहला के चिकित्सक डॉ ऋषभ शर्मा सहित उनकी टीम ने पंचायत के लोगों के स्वास्थ की जांच की जिसमें रक्तचाप मधुमेह की जांच की गई व क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा अपनी साफ सफाई तथा अपने घर अपने वार्ड और अपने क्षेत्र को साफ सुथरा रख कर बीमारियों से बचने का आह्वाहन किया गया।
 
 
इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मैहला के चिकित्सक डॉ ऋषभ शर्मा ने बताया की इस शिविर में करीब 70 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं लोगों को आपने आसपास स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित भी किया गया।
इस शिविर में प्रमुख भूमिका निभाने वाली मेहला पंचायत के उप प्रधान भुवमेश कटोच ने कहा की शिविर में चिकित्स्कों सहित अन्य स्टॉफ ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने कहा की स्वच्छता पखवाड़ा के तहत इसके अलावा और भी गतिविधियां पंचायत में आयोजित की जाएगी।
 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला