अप्रैल 9, 2026 6:15 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने विश्व के सबसे बड़े विद्युत शो, इलेक्रमा 2027 के 17वें संस्करण का औपचारिक किया शुभारंभ

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने नई दिल्ली में विश्व के सबसे बड़े विद्युत शो, इलेक्रमा 2027 के 17वें संस्करण का औपचारिक शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता संघ द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री प्रसाद ने कहा कि भारत में हाइड्रो पंप स्टोरेज क्षमता के क्षेत्र में अग्रणी बनने की पूरी क्षमता है और वह आसानी से अमेरिका और जापान को पीछे छोड़ सकता है। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान इलेक्रमा 2027 के लोगो का भी अनावरण किया।
 
पांच दिवसीय यह आयोजन अगले वर्ष 20 फरवरी से 24 फरवरी तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा। इस संस्करण में जर्मनी भागीदार देश होगा। इलेक्रमा भारतीय विद्युत उद्योग पारिस्थितिकी तंत्र का प्रमुख प्रदर्शन है और विद्युत एवं संबद्ध उपकरण उद्योग का सबसे बड़ा स्वतंत्र शो है।