मार्च 24, 2026 7:40 अपराह्न

printer

केंद्र ने नवी मुंबई आर्द्रभूमि में राजहंस आवास पर कार्रवाई को कहा

केन्द्र ने महाराष्ट्र सरकार को नवी मुंबई की आर्द्रभूमि में राजहंसों के आवासों की बिगड़ती स्थिति को लेकर चिंताओं का तत्काल समाधान करने को कहा है। जलवायु कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेरूल के मुख्य आर्द्रभूमि क्षेत्र विषैले हो चुके हैं। ये रामसर स्थल, ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य से जुड़े क्षेत्रों को प्रभावित कर रहे हैं।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने महाराष्ट्र राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण को इसके लिए कदम उठाने का आदेश दिया। मंत्रालय ने अपशिष्ट पदार्थों के ढेर लगाने और पारिस्थितिक क्षति को प्रतिबंधित करने वाले संरक्षण और प्रबंधन संबंधी आर्द्रभूमि नियम 2017 का उल्लेख करते हुए एक रिपोर्ट पेश करने को भी कहा है।