सरकार ने आज आश्वासन दिया कि देश में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा की कोई कमी नहीं है और घबराने की कोई वजह नहीं है। सरकार देश के घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ती ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि भारत का ऊर्जा आयात विभिन्न स्रोतों और मार्गों से लगातार जारी है।
News On AIR | मार्च 10, 2026 9:27 अपराह्न | Centre assures no energy shortage for domestic consumers
देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं, घबराने की जरूरत नहीं: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी