अक्टूबर 8, 2025 9:10 अपराह्न | ensure testing of every batch of medicines

printer

केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से दवाओं के हर बैच की जांच सुनिश्चित करने को कहा

केन्‍द्र ने सभी राज्यों के औषधि नियंत्रकों से दवाइयों के प्रत्येक बैच के निर्माण और बाज़ार में जारी करने से पहले परीक्षण सुनिश्चित करने के उपाय करने को कहा है। स्‍वास्‍थ्‍य सेवा महानिदेशालय ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कथित तौर पर दूषित कफ सिरप से बच्चों की मौतों की हाल की घटनाओं के बाद यह निर्देश दिया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि निर्माताओं के पास एक मज़बूत विक्रेता योग्यता प्रणाली हो और वे केवल विश्वसनीय और अनुमोदित विक्रेताओं से ही कच्चा माल खरीदें।
महानिदेशालय ने कहा है कि औषधि नियमों के अनुसार लाइसेंसधारी को अपने उत्पाद के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले कच्चे माल के प्रत्येक बैच या लॉट और अंतिम उत्पाद के प्रत्येक बैच का परीक्षण करना होगा। लाइसेंसधारी को ऐसे परीक्षणों के संबंध में विवरण दर्शाने वाले रिकॉर्ड या रजिस्टर भी रखने होंगे।