सेंट्रल रेलवे ने एक नई पहल के तहत मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस के अंदर ऑटोमेटेड टेलर मशीन- एटीएम शुरू की है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक यात्री ट्रेन के चलते समय बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम का इस्तेमाल करता हुआ दिखाई दे रहा है।
आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा कि इस पहल की तकनीकी व्यवहार्यता का आकलन करने के बाद, इस सुविधा को अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जा सकता है।