दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच केंद्र सरकार द्वारा ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती का निर्णय नागरिकों के लिए राहतकारी साबित होगा।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने बताया कि इस फैसले के अन्तर्गत पेट्रोल पर कर 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उठाया गया यह निर्णायक कदम पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता सुनिश्चित करेगा।
श्रीमती गुप्ता ने आगे कहा कि उत्पाद शुल्क में कमी से तेल कंपनियों पर बोझ कम होगा और उपभोक्ताओं को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के प्रभाव से बचाया जा सकेगा।