सरकार ने घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में दस रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। सोशल मीडिया पोस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि यह निर्णय पश्चिम एशिया संकट के बीच लिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि डीजल के निर्यात पर 21 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर और विमानन ईंधन पर 29 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर शुल्क लगाया गया है। श्रीमती सीतारामन कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने हमेशा नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की है।