अक्टूबर 23, 2025 7:04 पूर्वाह्न

printer

मणिपुर में निंगोल चाकोबा और देशभर में भाई दूज का उत्सव

मणिपुर में, निंगोल चाकोबा उत्सव आज मनाया जा रहा है। यह त्‍योहार विवाहित महिलाओं और उनके भाइयों तथा पैतृक परिवार के बीच स्नेह-बंधन मज़बूत करता है। प्रत्‍येक वर्ष मेइतेई कैलेंडर के हियांगेई महीने के दूसरे दिन यह उत्सव मनाया जाता है। विवाहित महिलाएं सुबह-सवेरे पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों के साथ फल, सब्ज़ियां लेकर अपने मायके जाती हैं। जहां भाई और अन्य परिजन उनका स्वागत करते हैं और साथ मिलकर भोजन के बाद अनेक उपहार देकर विदा करते हैं।

 

देश के विभिन्न भागों में भी आज भाई बहन के पावन प्रेम का त्योहार भाई दूज मनाया जा रहा है। इसे भाई फोटा, भाउबीज, भाई टीका और यम द्वितीया नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी आयु के लिये प्रार्थना करती हैं। बदले में भाई उनकी सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लेते हैं।