मार्च 7, 2026 10:07 अपराह्न

printer

सीबीएसई ने 9–11 मार्च की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित की

पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने इस क्षेत्र में 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली कक्षा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। सीबीएसई ने बताया कि वह इस महीने की 10 मार्च को स्थिति की समीक्षा करेगा और 12 मार्च से होने वाली परीक्षाओं के संबंध में उचित कार्रवाई करेगा। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अद्यतन जानकारी के लिए अपने विद्यालयों के संपर्क में रहें और आधिकारिक घोषणाओं का पालन करें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला