केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सी.बी.एस.ई. के पश्चिम एशियाई क्षेत्र ने 5 और 6 मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इन परीक्षाओं की संशोधित तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। बोर्ड ने यह भी कहा कि 7 मार्च से आगे होने वाली परीक्षाओं के संबंध में कल तक स्थिति की समीक्षा के बाद निर्णय लिया जाएगा।
News On AIR | मार्च 4, 2026 7:47 पूर्वाह्न
CBSE ने 5-6 मार्च को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित की