मार्च 9, 2026 8:49 अपराह्न | CBSE

printer

सीबीएसई ने पश्चिम एशियाई देशों में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सी.बी.एस.ई. ने पश्चिम एशियाई देशों में 12 से 16 मार्च के बीच होने वाली कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। सी.बी.एस.ई. ने एक अधिसूचना में बताया कि इन देशों में मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने और छात्रों के मानसिक तनाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह स्थगन बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में सी.बी.एस.ई. से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा।
शनिवार को स्थिति की फिर से समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद 16 मार्च को निर्धारित शेष परीक्षाओं के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।