मार्च 22, 2026 11:44 पूर्वाह्न

printer

सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामले में रिलायंस एडीए समूह के वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हजारों करोड़ रुपये के एक बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में रिलायंस एडीए समूह के वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की। यह मामला भारतीय स्टेट बैंक की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था।

जिसमें 2 हजार 900 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। सीबीआई के अनुसार, प्राथमिकी में रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड, इसके प्रमोटर अनिल धीरूभाई अंबानी और अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

सीबीआई ने रिलायंस एडीए समूह के दो प्रबंध निदेशकों, गौतम दोषी और सतीश सेठ को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में तलब किया। दोनों से कल दिन भर पूछताछ की गई। एक अन्य समूह प्रबंध निदेशक अमिताभ झुनझुनवाला से भी बुधवार को पूछताछ की गई थी।