फ़रवरी 26, 2026 12:28 अपराह्न

printer

डिटिजल ठगी मामले में छह राज्यों में तीन आरोपियों को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो -सीबीआई ने डिटिजल ठगी मामले में छह राज्यों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली, कर्नाटक के बेंगलुरु, केरल के पलक्कड़, महाराष्ट्र के नागपुर, तेलंगाना के हैदराबाद और गोवा में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। सीबीआई ने बताया कि यह मामला केरल के कोट्टायम जिले के एक वरिष्ठ नागरिक से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी से संबंधित है। तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण, डेबिट कार्ड, बैंक खातों के दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। सीबीआई ने कहा कि मामले में देश और विदेश से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान के लिए जांच जारी है।