मार्च 11, 2026 3:05 अपराह्न

printer

सीबीआई ने गेन बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गेन बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी डार्विन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड का सह-संस्थापक और कम्‍प्‍यूटर टर्मिनल ऑपरेटर – (सीटीओ)है। सीबीआई ने बताया कि आरोपी के फरार होने के कारण उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। पिछले सोमवार को मुंबई में आव्रजन अधिकारियों ने उसे देश छोड़ने की कोशिश करते समय पकड़ लिया था। आरोपी को सीबीआई ने कल गिरफ्तार किया।

एजेंसी ने बताया कि यह मामला वेरिएबलटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शुरू की गई कथित गेनबिटकॉइन पोंजी योजना से संबंधित है। इसमें निवेशकों को अधिक रिटर्न का वादा करके एक फर्जी क्रिप्टोकरेंसी योजना में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया था और बाद में एकत्रित धन का दुरुपयोग किया गया था। सीबीआई ने बताया कि जांच के दौरान, क्रिप्टो टोकन के डिजाइन, विकास और तैनाती के संबंध में डार्विन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके सह-संस्थापकों की भूमिका सामने आई और कंपनी ने इस फर्जी योजना के संपूर्ण तकनीकी ढांचे को विकसित करने में महत्वपूर्ण

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला