जनवरी 7, 2026 7:26 अपराह्न

printer

CBI ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर भगोड़े अमन को भारत वापस लाने में सफलतापूर्वक तालमेल बिठाया

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो – सी बी आई ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर अमरीका से वांछित भगोड़े अमन को भारत वापस लाने में सफलतापूर्वक तालमेल बिठाया है। सी बी आई ने बताया कि दिल्‍ली हवाई अड्डे पर हरियाणा प‍ुलिस की एक टीम ने अमन को हिरासत में लिया है। अमन उर्फ अमन भैंसवाल हत्‍या, दंगा फैलाने और आपराधिक साजिशों से संबंधित गंभीर अपराधों में हरियाणा पुलिस द्वारा वांछित है। वह खतरनाक अपराधी और लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग का मुख्‍य सदस्‍य है। अमन को पहले भारत में गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे जमानत दे दी गई थी। उसने जांच का सामना नहीं किया और बच निकला। सी बी आई ने इंटरपोल के जरिए हरियाणा पुलिस के आग्रह पर एक रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला