फ़रवरी 26, 2026 1:53 अपराह्न

printer

पुद्दुचेरी में शुरू हुई सी.बी.डी.सी. आधारित खाद्य सब्सिडी वितरण परियोजना

केंद्र सरकार की केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी-सी.बी.डी.सी. आधारित खाद्य सब्सिडी वितरण परियोजना आज पुद्दुचेरी में शुरू की गई। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत इस परियोजना का उद्घाटन प्रायोगिक तौर पर किया है। इस अवसर पर पुद्दुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन, मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और पुद्दुचेरी विधानसभा अध्यक्ष आर. सेल्वम सहित कई मंत्री और अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस परियोजना के अंतर्गत, खाद्य सब्सिडी रिजर्व बैंक द्वारा जारी डिजिटल करेंसी टोकन के रूप में चिन्हित लाभार्थियों के डिजिटल वॉलेट में जमा की जाएगी। सी.बी.डी.सी. टोकन का उपयोग केवल अधिकृत व्यापारियों और उचित मूल्य की दुकानों से पात्र खाद्यान्न खरीदने के लिए किया जा सकता है। यह प्रायोगिक परियोजना पुद्दुचेरी सरकार, रिज़र्व बैंक, सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली और केनरा बैंक के समन्वय से कार्यान्वित की जा रही है। इसका उद्देश्य खाद्य सब्सिडी के वितरण में पारदर्शिता, दक्षता और लक्षित वितरण को बढ़ाना है।