उत्तराखंड

सितम्बर 3, 2023 3:54 अपराह्न

views 34

देहरादून में डेंगू की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए दिशा निर्देश

देहरादून में डेंगू की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इससे लड़ने के लिए कंट्रोल रुम भी संचालित किया जा रहा है। डेंगू को लेकर किसी भी तरह की शिकायत, सहायता और परामर्श के लिए टोल फ्री न. 18 00 18 02 525 पर कॉल करें। जिला प्रशासन ने बताया ...

सितम्बर 3, 2023 3:52 अपराह्न

views 19

गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने उत्तरकाशी जिले के जसपुर, निराकोट और सिल्याण गांव में विभिन्न सड़कों का किया शिलान्यास

गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने आज उत्तरकाशी जिले के जसपुर, निराकोट और सिल्याण गांव में विभिन्न सड़कों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर ग्...

सितम्बर 3, 2023 3:51 अपराह्न

views 31

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को राजकीय उद्यान चौबटिया को बागवानी पर्यटन के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को राजकीय उद्यान चौबटिया के अनुसंधान केंद्र को पुनर्जीवित और बागवानी पर्यटन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। श्री जोशी ने रानीखेत स्थित राजकीय उद्यान चौबटिया के निरीक्षण के दौरान ये निर्देश दिए। उन्होंने चौबटिया उद्यान और एप्पल मिशन के तहत अधिक से अधिक क...

सितम्बर 3, 2023 3:49 अपराह्न

views 17

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भोपाल पानी स्थित राजकीय अभिलेखागार का किया निरीक्षण

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भोपाल पानी स्थित महानिदेशक संस्कृति के नियंत्रणाधीन राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को अभिलेखागार में व्यवस्थाओं को ठीक करने के साथ -साथ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों और चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। श्री ...

सितम्बर 3, 2023 3:48 अपराह्न

views 22

उत्तराखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 5 सितंबर से होगा शुरू

उत्तराखंड विधानसभा सत्र 5 सितंबर से शुरू हो रहा है। ये पंचम विधानसभा के वर्ष का द्वितीय सत्र होगा। सत्र की तैयारियां जोरों पर चल रही है। सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विधानसभा परिसर के चारों तरफ 300 मीटर की परिधि में 5 सितंबर से धारा-144 लागू रहेगी। इस क्षेत्र...

सितम्बर 2, 2023 6:21 अपराह्न

views 17

प्रदेश के 20 राजकीय महाविद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं का विकास कर उन्हें शोध आधारित मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित करने के लिए धनराशि मंजूर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रदेश के 20 राजकीय महाविद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं का विकास कर उन्हें शोध आधारित मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 129 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इसी तरह 6 राजकीय महाविद्यालयों में कला और विज्ञान संकाय के पृथक पीजी ब्लॉकों के निर्माण ...

सितम्बर 2, 2023 6:19 अपराह्न

views 27

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वन क्षेत्राधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वन क्षेत्राधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का अक्तूबर में साक्षात्कार होगा। इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा में 146 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया ...

सितम्बर 2, 2023 6:18 अपराह्न

views 25

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद ग्वालदम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार अतिवृष्टि से प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ है और उनकी हर संभव मदद कर ...

सितम्बर 2, 2023 6:04 अपराह्न

views 30

उत्तरकाशी जिले के मनेरा स्टेडियम में वीर गौरव सेनानी और वीर नारी सम्मेलन का आयोजन किया गया

उत्तरकाशी जिले के मनेरा स्टेडियम में सेना की ओर से वीर गौरव सेनानी एवं वीर नारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन नवीं पर्वतीय ब्रिगेड के तहत जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फेंट्री की ओर से किया गया। कर्नल जे. प्रभु और जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने वीर गब्बर सिंह विक्टोरिया क्रॉस विजेता के चित्र पर माल्याप...

सितम्बर 2, 2023 5:19 अपराह्न

views 24

मिलेट्स के फायदों की जानकारी बच्चों तक पहुंचाने के लिए पौड़ी में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित की गई

समग्र शिक्षा अभियान और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय इण्टर कालेज, पौड़ी में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों को मोटे अनाज के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही उन्हें मिलेट्स को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला