उत्तराखंड

सितम्बर 6, 2023 6:42 अपराह्न

views 25

उत्तराखंड में 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत

प्रदेश में 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। पहला जिला हरिद्वार जिले में हुआ, जब खानपुर से लक्सर की ओर जा रही 1 कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र के मझगांव क्वानु में 1 वा...

सितम्बर 6, 2023 6:40 अपराह्न

views 17

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कोटद्वार के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को निलंबित करने के दिए निर्देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि निवेशों के वितरण में लापरवाही बरतने पर कोटद्वार के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस मामले में महानिदेशक कृषि को जांच करने को कहा है। श्री जोशी ने कहा कि राज्य के विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की...

सितम्बर 6, 2023 6:39 अपराह्न

views 17

अल्मोड़ा जिले के दुरस्थ गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल मेडिकल एंबुलेंस को किया गया रवाना

अल्मोड़ा जिले के दुरस्थ गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी ने मोबाइल मेडिकल एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस चिकित्सक, तकनीशियन सहित अन्य सभी सुविधाओं से लैस है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के दूर-दराज के गांवों के लोगों को इस एम्बुलेंस के जरिये स्वास...

सितम्बर 6, 2023 6:32 अपराह्न

views 15

उत्तराखंड विधानसभा की दूसरे दिन की कार्यवाही जारी

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है। विधानसभा में आज डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर चर्चा की गई। नेता उप प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने प्रश्न काल में डेंगू का मामला उठाया, जिसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अभी तक प्रदेश में डेंगू से 5 लोगों की मृत्यु हुई है। इन...

सितम्बर 6, 2023 6:28 अपराह्न

views 18

पश्चिम बंगाल के 9 पर्वतारोही दल ने गंगोत्री हिमालय के कालिंदीखाल पास ट्रैक को सफलतापूर्वक पूरा किया

पश्चिम बंगाल के हुगली नेचर लवर्स क्लब के 9 पर्वतारोही दल ने गंगोत्री हिमालय के कालिंदीखाल पास ट्रैक को सफलतापूर्वक पूरा किया है। दुनिया के सबसे ऊंचे माने जाने वाले ट्रैक को पूरा करने वाला यह, इस सीजन पहला दल है। दल में क्लब के कुल 13 सदस्य शामिल थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते 4 सदस्य बीच रास्ते ...

सितम्बर 6, 2023 6:27 अपराह्न

views 17

कृषि विभाग ने किसानों को मोटे अनाज की जानकारी देने के लिए बेतालघाट में कार्यशाला का किया आयोजन

नैनीताल जिले के विकासखंड बेतालघाट में कृषि विभाग ने किसानों को मोटे अनाज की जानकारी देने के लिए 1 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में मोटा अनाज खरीद के लिए बेतालघाट विकास खण्ड में 8 केन्द्र खोले गए हैं और पहली बार स्वयं सहायता समूह को इस प्रक्रिया में शामिल किया ग...

सितम्बर 6, 2023 6:24 अपराह्न

views 18

उत्तराखंड में अगले 3 दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना– मौसम विभाग

मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले 3 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने कल प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 सितंबर तक प्रदेश के कईं स्थानों में हल्की से मध...

सितम्बर 6, 2023 6:22 अपराह्न

views 12

पौड़ी के जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत खिलाड़ियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ करने के दिए निर्देश

पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत खिलाड़ियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय को जिलास्तरीय नोडल अधिकारी नामित किया है। गौरतलब है कि विकासखंड, नगर पालिका और नगर निगम स्तर पर 15 और 16 ...

सितम्बर 6, 2023 6:20 अपराह्न

views 21

उत्तराखंड के हर गांव में स्वास्थ्य चौपाल का आयोजन किया जाएगा–स्वास्थ्य विभाग

स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य के हर गांव में स्वास्थ्य चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी 1 बयान में कहा है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा निर्देश पर प्रद...

सितम्बर 6, 2023 6:17 अपराह्न

views 27

राजधानी देहरादून में पिछले 24 घंटे में 35 लोगों में डेंगू की पुष्टि

राजधानी देहरादून सहित प्रदेश में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घण्टों में देहरादून में डेंगू के 35 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने 5800  लार्वा स्थलों को नष्ट भी किया है। इस बीच, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र लिखकर डेंगू के उ...