उत्तराखंड

सितम्बर 8, 2023 5:03 अपराह्न

views 21

चमोलीः हेमकुंड साहिब यात्रा जारी, अब तक 1 लाख 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चमोली जिले में स्थित सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस साल 20 मई से शुरू हुई यात्रा में अब तक एक लाख 50 हजार से अधिक श्रद्धालु यहां दर्शन कर चुके हैं। जुलाई और अगस्त माह में हुई बारिश से यात्रा में गिरावट देखी गई थी, जबक...

सितम्बर 8, 2023 5:00 अपराह्न

views 18

चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड में तीन दिवसीय नंदा देवी मेला हुआ शुरू

चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड में तीन दिवसीय नंदा देवी मेला शुरू हो गया है। 9 सितम्बर से नंदा देवी की लोकजात यात्रा शुरू होगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में स्कूली छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही स्थानीय लोक कलाकार, युवक और महिला मंगल दलों के लिए खेलकूद की प्रतियोगिता भी आयोजित की...

सितम्बर 8, 2023 4:58 अपराह्न

views 19

पौड़ी के जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने रांसी स्टेडियम के निर्माण कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देश

पौड़ी के जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने रांसी स्टेडियम के विस्तारीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्माणदायी संस्था को सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक का कार्य भी समय पर पूरा करने और सभी महत्वपूर्णों स्थानों पर सीसीट...

सितम्बर 8, 2023 4:55 अपराह्न

views 18

ऋषिकेश : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स में कल्चरल एंड स्पोर्ट्स पायरेक्सिया का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान- एम्स में पांच दिवसीय कल्चरल एंड स्पोर्ट्स पायरेक्सिया का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन तनाव को कम करने, प्रतिभा और कौशल को अभिव्यक्त करने के साथ अच्छा ज्ञान और ऊर्जा प्राप्त करने में मददगार साबित होते हैं...

सितम्बर 7, 2023 6:19 अपराह्न

views 17

चमोली जिले में मुख्यमंत्री जल संरक्षण एवं संवर्धन अभियान के तहत 10 मॉडल गांव विकसित किए जाएंगे

चमोली जिले में मुख्यमंत्री जल संरक्षण एवं संवर्धन अभियान के तहत 10 मॉडल गांव विकसित किए जाएंगे। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि इन गांवों में जल संचयन और संवर्द्धन के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। चमोली में आयोजित बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जिले में चालखाल, चेकडैम,...

सितम्बर 7, 2023 6:17 अपराह्न

views 16

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद कल बोर्ड की अंक सुधार परीक्षाओं का परिणाम जारी करेगा

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद कल बोर्ड की अंक सुधार परीक्षाओं का परिणाम जारी करेगा। गौरतलब है कि उत्तराखंड बोर्ड ने पहली बार 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए छात्रों के लिए परीक्षाफल सुधार परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 2 विषय और इंटरमीडिएट में 1 विषय में अनुत...

सितम्बर 7, 2023 6:15 अपराह्न

views 22

उच्च न्यायालय के निर्देश पर पौड़ी जिले के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं–कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी जिले के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण हटाए जाने पर कहा है कि यह प्रशासनिक कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देश पर की जा रही है। उन्होंने जनता को आश्वसत किया है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि न्यायालय ...

सितम्बर 7, 2023 6:13 अपराह्न

views 26

दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन के चलते आगामी 9 और 10 सितंबर को कई मार्गों को किया डायवर्ट

दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन के चलते आगामी 9 और 10 सितंबर को कई मार्गों को डायवर्ट कर दिया है। नई दिल्ली में 2 दिन चलने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोगों का आगमन रहेगा। दिल्ली पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और ...

सितम्बर 7, 2023 6:11 अपराह्न

views 13

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में निवेश को बढ़ाने के लिए विभागीय नीतियों को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में निवेश को बढ़ाने के लिए विभागीय नीतियों को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। देहरादून में आयोजित वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने राज्य में निवेश के लिए बनाई गई योजनाओं को सुनियोजित ढंग से लागू करने को कहा। पर्वतीय क्षेत्रों को विकास की नींव बता...

सितम्बर 7, 2023 6:07 अपराह्न

views 18

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के कालसी में विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के कालसी स्थित यमुना नदी के तट पर स्नान घाट/यमुना घाट के निर्माण के साथ ही जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिपुर क्षेत्र में यमुना के तट को विकसित कर एक नए तीर्थ स्थल के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ...