उत्तराखंड

अक्टूबर 1, 2023 5:47 अपराह्न

views 15

राज्यपाल ने देहरादून में ‘‘मेगा रक्तदान शिविर’’ का शुभारंभ किया

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज देहरादून के रेस कोर्स में  ‘‘मेगा रक्तदान शिविर’’ का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान 117 बार रक्तदान करने वाले ऋषिकेश के राजेन्द्र बिष्ट सहित 50 से अधिक बार रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया। 

अक्टूबर 1, 2023 5:42 अपराह्न

views 15

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत चम्पावत जिले में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत चम्पावत जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। 1 तारीख 1 घंटा कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्र में नोडल अधिकारियों के माध्यम से सफाई की गई, जिसमे लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

अक्टूबर 1, 2023 5:41 अपराह्न

views 13

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अपने संदेश में श्री धामी ने कहा कि देश की आजादी में वीर चंद्र सिंह गढ़वाल का अविस्मरणीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने निहत्थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गोली चलाने से...

अक्टूबर 1, 2023 5:39 अपराह्न

views 15

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी के हिम्मतपुर बैजनाथ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि केंद्र पोषित जल जीवन मिशन के अंतर...

अक्टूबर 1, 2023 5:38 अपराह्न

views 13

चमोलीः आयुष्मान भवः अभियान के तहत नंदानगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया

आयुष्मान भवः अभियान के तहत चमोली के नंदानगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सहयोग से आयोजित इस मेले में करीब 350 लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही 57 लोगों की आभा आईडी बनाई गई। उधर, आयुष्मान भवः अभियान के तहत पौड़ी जिले में कई जगहों प...

अक्टूबर 1, 2023 5:35 अपराह्न

views 13

चमोली में कार्मिकों और व्यापारियों को जेम पोर्टल सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया गया

चमोली में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम पोर्टल) से सामग्री और सेवाओं की खरीद को लेकर गोपेश्वर में सभी सरकारी विभागों, सार्वजनिक उद्यमों, निगमों, स्थानीय निकायों समेत व्यापारियों को जेम पोर्टल सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया और नियमों की जानकारी दी गई।&n...

अक्टूबर 1, 2023 5:34 अपराह्न

views 16

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में ‘‘कचरा मुक्त भारत अभियान’’ में प्रतिभाग कर श्रमदान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी स्थित शहीद पार्क में ‘‘स्वच्छता ही सेवा पखवाडा’’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘कचरा मुक्त भारत अभियान’’ में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 2014 से शुरु हुआ स्वच्छता अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है...

सितम्बर 30, 2023 6:07 अपराह्न

views 12

अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद के विचारों का समावेश विषय पर सेमिनार को आयोजन किया गया

अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद के विचारों का समावेश विषय पर सेमिनार को आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत आयोजित इस सेमिनार में बांग्लादेश, स्वीटजरलैंड, और क्रोशिया से आए शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने...

सितम्बर 30, 2023 6:05 अपराह्न

views 14

टिहरी गढ़वाल में माउंटेन बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

टिहरी गढ़वाल में आयोजित आगराखाल थौल महोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और नरेंद्रनगर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह ने माउंटेन बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में साहसिक खेल और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा क...

सितम्बर 30, 2023 6:04 अपराह्न

views 24

श्राद्ध पक्ष के दूसरे दिन विभिन्न स्थानों पर लोगों ने अपने पितरों का स्मरण कर जलदान कर तर्पण किया

श्राद्ध पक्ष के दूसरे दिन आज प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लोग अपने पितरों के लिए तर्पण कर रहे हैं। ऋषिकेश, देवप्रयाग और हरिद्वार के गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर विधि विधान से पितरों का स्मरण कर जलदान कर तर्पण किया।