उत्तराखंड

जुलाई 16, 2024 7:51 अपराह्न

views 15

कांवड़ मेले 22 जुलाई से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन

22 जुलाई से शुरू होने वाले विश्वप्रसिद्ध कांवड़ मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैरागी कैंप पार्किंग और कांवड़ पटरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अधूरे निर्माण कार्य तय समय पर पूरा करने के निर्देश ...

जुलाई 16, 2024 7:50 अपराह्न

views 27

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने कल पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कल कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र लोगों को...

जुलाई 16, 2024 7:47 अपराह्न

views 16

अल्मोड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोसी नदी के किनारे साइकिल ट्रेक को विकसित किया जाएगा

अल्मोड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोसी नदी के किनारे साइकिल ट्रेक को विकसित किया जाएगा। साथ ही अल्मोड़ा शहर का भी विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में पौराणिक श्रावणी मेले के शुभारम्भ अवसर पर कही। श्री धामी ने कहा कि इस क्षेत्र के विकसित होने से अल्...

जुलाई 15, 2024 7:45 अपराह्न

views 16

उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं को पचास प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया जाएगाः शिक्षा मंत्री

उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा है कि विश्वविद्यालयों, राजकीय व अशासकीय महाविद्यालयों में होने वाले छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं को पचास प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उच्च शिक...

जुलाई 15, 2024 7:44 अपराह्न

views 15

उत्तराखंड में लोकपर्व ‘‘हरेला’’ से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा

उत्तराखंड में कल से लोकपर्व ‘‘हरेला’’ की शुरुआत होने जा रही है। इस वर्ष राज्य सरकार ने हरेला के दौरान पचास लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। उद्यान विभाग हरेला पर प्रदेशभर में साढे नौ लाख और ग्राम्य विकास विभाग 15 लाख फलदार पौधों का वितरण करेगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ने प्रदेशवासियों से इस हरेला प...

जुलाई 15, 2024 7:44 अपराह्न

views 20

देहरादून में भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक हुई

देहरादून के सुभाष नगर स्थित एक़ निजी विश्वविद्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत सभी अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य ...

जुलाई 15, 2024 7:44 अपराह्न

views 17

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टिहरी जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण किया

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज टिहरी जिले में टिहरी जल विद्युत परियोजना के एक हजार मेगावाट के निर्माणाधीन पंप स्टोरेज प्लांट और हाइड्रो पावर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है और भविष्य में राज्य ऊर्जा के क...

जुलाई 15, 2024 7:43 अपराह्न

views 24

उत्तराखंड में ई वेस्ट एकत्रित करने वाले सरकारी विभागों को नोटिस जारी किया जाएगा

राज्य में ई वेस्ट एकत्रित करने वाले सरकारी विभागों को नोटिस जारी किया जाएगा। उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उन सभी सरकारी विभागों को नोटिस जारी करने जा रहा है, जिनके द्वारा अनुपयोगी पुराने कम्पयूटर, प्रिन्टर, स्कैनर व मोबाइल जैसे ई वेस्ट अनावश्यक रूप से एकत्रित किए जा रहे हैं। सचिवालय में उत्तराख...

जुलाई 15, 2024 7:43 अपराह्न

views 18

उत्तराखंड सरकार, प्रदेश के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को एसी बस और ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर करने की सुविधा देगी

उत्तराखंड सरकार, प्रदेश के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को एसी बस और ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर करने की सुविधा देगी। इसे लेकर शासनादेश जारी हो गया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार राज्य के खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार कई अहम निर्णय ले रही है। पहले राज्य के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को साधारण बस या ...

जुलाई 15, 2024 7:42 अपराह्न

views 21

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व ‘हरेला’ की शुभकामनाएं दी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व ‘हरेला’ की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को समर्पित ‘हरेला’ पर्व उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक परंपरा और प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व हमारी लोक संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण के साथ जु...