उत्तराखंड

अगस्त 21, 2024 6:10 अपराह्न

views 13

चम्पावत जिले के मां बाराही धाम देवीधुरा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया

चम्पावत जिले के मां बाराही धाम देवीधुरा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर राशन कार्ड, पेयजल, विभिन्न पेंशन योजनाओं और गैस सत्यापन जैसी जनसमस्याओं का समाधान किया गया।

अगस्त 20, 2024 8:19 अपराह्न

views 15

कुमाऊं मंडल के चंपावत और बागेश्वर में सुबह से रुकरुक कर बारिश का दौर जारी

कुमाऊं मंडल के चंपावत और बागेश्वर में सुबह से रुकरुक कर बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से कुमाऊं मंडल में नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, देहरादून समेत राज्य के अन्य जिलों में बादल छाए हुए हैं, जबकि कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो रही है।   बारिश और भूस्खलन से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में लगभग...

अगस्त 20, 2024 8:19 अपराह्न

views 17

हरिद्वार कॉरिडोर के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज की

हरिद्वार कॉरिडोर के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज हरिद्वार के उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने हरिद्वार कॉरिडोर को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक की।   बैठक में उन्होंने हरिद्वार कॉरिडोर को लेकर ...

अगस्त 20, 2024 8:18 अपराह्न

views 15

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने देहरादून के आईएसबीटी में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की निंदा की

राजधानी देहरादून के आईएसबीटी परिसर में परिवहन निगम की बस में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सामाजिक ऑडिट की जरूरत है।   गौरतलब है कि आईएसबीटी परिसर में एक नाबालिग बच्ची ...

अगस्त 20, 2024 8:18 अपराह्न

views 19

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को आज उत्तराखंड में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को आज प्रदेशभर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। सद्भावना दिवस को मनाने का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। इस मौके पर राज्य के विकास भवन, पुलिस कार्यालय, तहसीलों, खण्ड विकास कार्यालयों सहित जिले के अन्य कार्यालयों में कर्मचारियों...

अगस्त 20, 2024 8:17 अपराह्न

views 19

देहरादून स्थित दून पुस्तकालय और शोध केंद्र में बच्चों के लिए बाल अनुभाग की शुरुआत की गयी

देहरादून स्थित दून पुस्तकालय और शोध केंद्र में बच्चों के लिए बाल अनुभाग की शुरुआत की गयी है। कार्यक्रम सहयोगी चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि बाल पुस्तकालय में बच्चों के साहित्य का व्यापक संग्रह किया जा रहा है। पुस्तकालय में वर्तमान में हिंदी, अंग्रेजी भाषा के साथ ही गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी बोलियों...

अगस्त 20, 2024 8:17 अपराह्न

views 12

उत्तरांखंड में चारधाम यात्रा का संचालन जल्द ही यात्रा प्राधिकरण के माध्यम से किया जायेगाः मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में चारधाम यात्रा का संचालन जल्द ही यात्रा प्राधिकरण के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में आयोजित कार्यक्रम को देहरादून से वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यात्रा में हरिद्वार, ऋषिकेश और चारधाम में पंजीकरण के ...

अगस्त 20, 2024 8:00 अपराह्न

views 14

उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों ने ली सद्भावना शपथ

अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने  बचत भवन सभागार में उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों को सद्भावना शपथ दिलाई।       पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 80 वीं जयंती के अवसर पर उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस मनाया तथा सद्भावना शपथ ली।      अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि हम सभी...

अगस्त 20, 2024 7:59 अपराह्न

views 13

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को आज देशभर में सदभावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। राजीव गांधी की 80वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देहरादून में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और उपस्थित लोगों को सदभावना दिवस की शपथ भी दिलाई।

अगस्त 20, 2024 7:59 अपराह्न

views 19

देहरादून के आईएसबीटी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच एसआईटी करेगी

देहरादून के आईएसबीटी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी प्रत्येक दिन की गई कार्रवाई की समीक्षा करेगी।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी में नियुक्त सभी अधिकारियों सभी पहलुओं पर ग...