उत्तराखंड

सितम्बर 18, 2024 7:03 अपराह्न

views 14

उत्तराखंड में आज कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई

प्रदेशभर में 10 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान किन्ही कारणो से दवाई न ले सके बच्चों को आज कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई। जो बच्चे आज भी दवा लेने से छूट गए हैं, उन्हें कल एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। चम्पावत जिले में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दवा लेने से छूटे बच्चों को एल्बेंडाजोल दव...

सितम्बर 18, 2024 6:05 अपराह्न

views 13

उत्तराखंडः राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्पेशल मोनिटर ने हरिद्वार में आंगनबाड़ी केंद्र और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्पेशल मोनिटर बालकृष्ण गोयल ने हरिद्वार भ्रमण के तहत आंगनबाड़ी केंद्र और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। स्पेशल मॉनिटर ने आंगनबाड़ी केंद्र सराय- तीन, बहादराबाद में बच्चों को दी जाने वाली पोषण पैकेज का निरीक्षण किया, जिस दौरान रिकार्ड रजिस्टर में आंकड़े दुरुस्त नहीं पाए गए।...

सितम्बर 18, 2024 6:04 अपराह्न

views 13

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ऊधम सिंह नगर जिले के बंगाली समुदाय के लोगों ने भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज, गदरपुर और रुद्रपुर क्षेत्र के बंगाली समुदाय के लोगों ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा ...

सितम्बर 18, 2024 6:00 अपराह्न

views 20

उत्तराखंड: चम्पावत के जिलाधिकारी नेे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा किया

चम्पावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर नुकसान की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपदा राहत के कार्यों को तत्परता व समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के निर्माण कार्यों को जल्दी पूरा करने के लिये संबंधित अधिकारि...

सितम्बर 18, 2024 5:58 अपराह्न

views 19

उत्तराखण्डः राज्य में जनसांख्यिकीय परिवर्तन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः मुख्यमंत्री श्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में जनसांख्यिकीय परिवर्तन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले पर सरकार गंभीरता के साथ काम कर रही है। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री धामी ने कहा कि राज्य में जल्द ही समान नागरिक संहित कानून लागू किया जाएगा। अवैध अतिक्रमण पर सरक...

सितम्बर 18, 2024 5:54 अपराह्न

views 18

उत्तराखंड: प्रदेश के विभिन्न हिस्सो में सुबह से बारिश का दौर जारी

राज्य के विभिन्न हिस्सों में आज सुबह से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। हल्की बारिश के चलते मैदानी क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना है। वहीं, पर्वतीय अंचल में अब सुबह और शाम के समय में हल्की ठण्डक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के अनेक आज हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं मूसलाधार बा...

सितम्बर 18, 2024 5:30 अपराह्न

views 22

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4 हजार आठ सौ 73 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी किया

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4 हजार आठ सौ 73 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कई विभागों में समूह-ग की 16 भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां शामिल की गई हैं। राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के हिसाब से पदों का रोस्टर तय होने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्ष...

सितम्बर 18, 2024 5:26 अपराह्न

views 27

उत्तराखंड: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राज्य के सभी निकायों में ग्यारह सौ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राज्य के सभी निकायों में ग्यारह सौ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे। शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुये स्वच्छता ही सेवा-अभियान का विषय- स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता है। डॉ. अग्रवाल ने ...

सितम्बर 17, 2024 6:22 अपराह्न

views 11

सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत लाभार्थियों को आवासों के प्रमाण पत्र प्रदान किये

हल्द्वानी में सांसद अजय भट्ट ने गृह प्रवेश कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हल्द्वानी, कोटाबाग और भीमताल विकासखंड के 5 सौ 68 लाभार्थियों को आवास के प्रमाण पत्र प्रदान किये। इस दौरान सांसद ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए हल्द्वानी विकासखंड को पांच लाख रुपये की देने की भी घोषणा की...

सितम्बर 17, 2024 6:21 अपराह्न

views 14

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत राज्यपाल ने पौधारोपण किया

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत राज्यपाल ने पौधारोपण किया राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज राजभवन परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मां के प्रति सम्मान और धरती के प्रति अपने कर्तव्य का...