उत्तराखंड

अक्टूबर 5, 2024 6:11 अपराह्न

views 7

भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए बैठक हुई

भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए चंपावत जिले की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि नेपाल सीमा से मानव तस्करी, प्रतिबंधित दवाओं और मादक पदार्थों की तस्करी की आए दिन सूचनाएं मिलती रहती हैं। इसे...

अक्टूबर 5, 2024 6:00 अपराह्न

views 8

उत्तराखंड की बेटियां जल्द ही ऋषिकेश में गंगा नदी पर पर्यटकों को राफ्टिंग कराती नजर आएंगी

उत्तराखंड की बेटियां जल्द ही ऋषिकेश में गंगा नदी पर पर्यटकों को राफ्टिंग कराती नजर आएंगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने 14 महिलाओं को अप्रैल से जून माह के बीच तीन महीने का निशुल्क व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग गाइड का प्रशिक्षण दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने पहल...

अक्टूबर 5, 2024 5:55 अपराह्न

views 8

देहरादून जिले में गलत सूचना देकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी पुलिस

देहरादून जिले में गलत सूचना देकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर धार्मिक भावनाएं भड़काने और झूठी खबरें प्रचारित करने वालों पर पुलिस की नजर है। उन्होंने लोगों से कहा कि धर्म पर आधारित कोई भी घटना सामने आए तो आक्र...

अक्टूबर 5, 2024 4:32 अपराह्न

views 21

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘‘ग‘‘ के 751 रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी किया

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘‘ग‘‘ सीधी भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में 751 रिक्त पदों पर चयन के लिए विज्ञापन जारी किया है। विभाग ने डाटा एंट्री ऑपरेटर, कम्प्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता, कनिष्ठ सहायक, स्वागती, मेट, कार्य पर्यवेक्षक, आवास निरीक्षक के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए ...

अक्टूबर 5, 2024 1:31 अपराह्न

views 12

राज्य सरकार ने रुद्रप्रयाग जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को दी मंजूरी

राज्य सरकार ने रुद्रप्रयाग जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उखीमठ और चोपता के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उच्चीकृत किया जाएगा। दोनों चिकित्सा इकाइयों के उच्चीकृत होने से आमजन को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके स...

अक्टूबर 5, 2024 1:31 अपराह्न

views 9

चमोली जिले में चौखंबा आरोहण के लिए गई 2 लापता विदेशी महिला पर्वतारोहियों की तलाश जारी

चमोली जिले में स्थित चौखंबा-तीन पर्वत के आरोहण के लिए गई दो विदेशी महिला पर्वतारोहियों की तलाश जारी है। वायुसेना और राज्य आपदा मोचन बल का संयुक्त दल आज चौखंबा में बचाव और खोजबीन अभियान चला रहा है। कल वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने पर्वतारोहियों की तलाश के लिए खोजबीन अभियान चलाया था, लेकिन उनका कोई ...

अक्टूबर 5, 2024 1:31 अपराह्न

views 21

उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम जल्द ही प्रदेश के नौ जिलों में 10 नये गोदाम बनाएगा

राज्य भंडारण निगम जल्द ही प्रदेश के नौ जिलों में 10 नये गोदाम बनाएगा। ये गोदाम खटीमा, ऋषिकेश, श्रीनगर, कोटद्वार, रामनगर, रुड़की, हरिद्वार, काशीपुर और गदरपुर में बनाए जांएगे। इससे खाद्यान्न और उर्वरकों के भंडारण की क्षमता में बढोतरी होगी। सहकारिता सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में निबंधक सहकारी समिति...

अक्टूबर 5, 2024 1:31 अपराह्न

views 10

चम्पावत जिले में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित

चम्पावत जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चम्पावत में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उपक्रम राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की गई है। जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित प्रदर्शनी का जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इंटरनेट पर सर्च कर पढ़े गए त...

अक्टूबर 5, 2024 1:31 अपराह्न

views 144

प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे

प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने के लिए आधार नंबर से आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न...

अक्टूबर 4, 2024 6:08 अपराह्न

views 10

चमोली में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला

चमोली जिला पंचायत सभागार में सुरक्षित आहार परोसने विषय पर आज स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग और भारतीय राष्ट्रीय स्ट्रीट वेंडर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यशाला में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं और खाद्य व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छ...