उत्तराखंड

अक्टूबर 7, 2024 8:23 अपराह्न

views 26

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है: पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। अल्मोड़ा, चंपावत और देहरादून में साइंस सेंटर, हल्द्वानी में एस्ट्रो पार्क और खेल विश्वविद्यालय के निर्माण सहित कई ऐतिहासिक कार्य किए ज...

अक्टूबर 7, 2024 8:23 अपराह्न

views 11

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में तीर्थ यात्रा पर रवाना किए गए 30 बुजुर्ग

अल्मोड़ा जिले से तीस बुजुर्गों को पंडित दीन दयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के लिए चयन किया गया। क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल ने हरी झंडी दिखाकर बुजुर्गों की यात्रा का शुभारंभ किया। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए पंडित दीन दयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना शुर...

अक्टूबर 7, 2024 8:23 अपराह्न

views 12

अल्मोड़ा जिले के जौरासी गांव में चौपाल लगाकर पुलिस ने लोगों की समस्याएं सुनीं

अल्मोड़ा जिले के जौरासी गांव में चौपाल लगाकर पुलिस ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर पुलिस ने ग्रामीणों को उत्तराखंड पुलिस ऐप, गौरा शक्ति, साइबर क्राइम और नशे से दूर रहने के बारे में जागरूक किया। चौपाल में उत्तराखंड पुलिस हेल्पलाइन नंबर-112, महि...

अक्टूबर 7, 2024 8:23 अपराह्न

views 14

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने हरिद्वार में ‘‘आंगनबाड़ी सह क्रैच- पालना केंद्र’’ का किया शुभारंभ

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने आज हरिद्वार के बीएचईएल क्षेत्र में ‘‘आंगनबाड़ी सह क्रैच- पालना केंद्र’’ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती आर्य ने कहा कि सरकार का ये मॉडल क्रैच सभी सुविधाओं से लैस है और पूरी तरह से बच्चों के अनुकूल विकसित किया गया है। उन्होंने कह...

अक्टूबर 7, 2024 8:22 अपराह्न

views 10

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के जन्म दिवस के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दून मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं  और अस्पताल के कर्मचारी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ रावत न...

अक्टूबर 7, 2024 5:10 अपराह्न

views 12

उत्तराखंड में बीकेटीसी में कार्य कर रहे अस्थाई कर्मचारियों का होगा विनियमितीकरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति- बीकेटीसी  के अस्थायी कार्मिकों को वन टाइम सेटलमेंट का लाभ देते हुए विनियमितीकरण करने की घोषणा की है। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजय अजेंद्र ने कहा कि अस्थायी कार्मिकों के विनियमितीकरण से बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा व्यवस्था सुदृढ़ होगी और कर्मचारियों...

अक्टूबर 7, 2024 5:10 अपराह्न

views 11

उत्तराखंड के नैनीताल में कैंसर जागरूकता के उद्देश्य से निकाली गई पिंक रैली

नैनीताल जिले में स्तन कैंसर जागरूकता के उद्देश्य से पिंक रैली निकाली गई। रैली में सभी प्रतिभागी पिंक यानी गुलाबी परिधान पहने हुए थे। इस दौरान उन्होंने बैनर और पोस्टर के जरिए कैंसर जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर शहरों के चिकित्सकों और कैंसर विशेषज्ञों ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के ...

अक्टूबर 7, 2024 5:10 अपराह्न

views 11

उत्तराखंड में मालवेयर वायरस से बंद प्रमुख वेबसाइट पर कार्य सुचारू

स्टेट डेटा सेंटर में आए मालवेयर वायरस के कारण अस्थायी रूप से बंद साइट्स को सुचारू कर दिया गया है। आज अपनी सरकार, ई-ऑफिस, ई-रवन्ना पोर्टल, चारधाम पंजीकरण और सीएम हेल्पलाइन ने काम करना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को स्टेट डेटा सेंटर में मालवेयर वायरस के कारण उत्तराखंड सरकार की कई महत्वपूर्...

अक्टूबर 7, 2024 5:10 अपराह्न

views 29

उत्तराखंड में विजलेंस टीम ने दो अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा

भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के तहत चल रही कार्रवाई में विजिलेंस टीम ने पिछले 48 घंटे में चमोली और पौड़ी जिले में दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। विजिलेंस सेक्टर देहरादून की टीम ने पौड़ी जिले के अगरोड़ा क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि को 15 हजार रुपये और चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्ष...

अक्टूबर 7, 2024 5:10 अपराह्न

views 10

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में श्रमिकों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

बागेश्वर जिले में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से कपकोट के भोरकुटी और बेलंग में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में डॉक्टरों ने श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान रेडक्रॉस की टीम ने श्रमिकों के बच्चों को स्वच्छ रहने के तरीके बताए। रेडक्रॉस के अध्यक्ष...