उत्तराखंड

अक्टूबर 9, 2024 1:39 अपराह्न

views 12

राज्य के पिथौरागढ जिले में 250 से अधिक किसान जड़ी बूटी की खेती कर आर्थिक रूप से हो रहे हैं सशक्त

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में जड़ी बूटी के जरिए किसानों को आजीविका से जोड़ने की सरकार की योजनाएं लाभदायक सिद्ध हो रही हैं। सीमांत पिथौरागढ़ जिले में 250 से अधिक किसान जड़ी बूटी की खेती कर लाभ अर्जित कर रहे हैं। जिला भेषज सहकारी संघ जड़ी बूटी को बढ़ावा देने के लिए कास्तकारों को जड़ी बूटी के बीज और पौधे उप...

अक्टूबर 9, 2024 1:38 अपराह्न

views 19

उत्तराखण्ड के देहरादून में इलेक्ट्रिक व्हीकल- ईवी को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशन की स्थापना को लेकर कार्यक्रम आयोजित

देहरादून में इलेक्ट्रिक व्हीकल- ईवी को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशन की स्थापना को लेकर प्रस्ताव के लिए अनुरोध और आउटरीच पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 12 कंपनियां ऑफलाइन व तीन कंपनी ऑनलाइन माध्यम से जुड़ी। इस दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल ने कंपनियों के प्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान क...

अक्टूबर 9, 2024 1:37 अपराह्न

views 13

चमोली जिले के ज्योर्तिमठ को सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखण्ड सरकार प्रतिबद्ध

गढवाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने कहा है कि चमोली जिले के ज्योर्तिमठ को सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। गढ़वाल आयुक्त एवं आपदा प्रबंधन सचिव ने गोपेश्वर में ज्योतिर्मठ मूल निवासी स्वाभिमान संगठन व ज्योतिर्मठ बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ ...

अक्टूबर 9, 2024 1:37 अपराह्न

views 9

नैनीताल जिले में 431 लाख रूपये की लागत से सड़क सुधारीकरण का काम

नैनीताल जिले में 431 लाख रूपये की लागत से संवेदनशील स्थलों, रानीबाग तिराहा और गुलाबघाटी क्षेत्र में सुधारीकरण और मार्ग चौड़ीकरण का काम किया जाएगा। इसका प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को प्रेषित कर दिया गया है और शासन स्तर से धनराशि प्राप्त होते ही सड़क सुधारीकरण और चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

अक्टूबर 9, 2024 1:36 अपराह्न

views 12

समान नागरिक संहिता पर उत्तराखण्ड यू॰सी॰सी मसौदा समिति के नियम जन-केंद्रित

  समान नागरिक संहिता पर उत्तराखण्ड यू॰सी॰सी मसौदा समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने कहा है कि यू॰सी॰सी में बनाए गए नियम जन-केंद्रित हैं। इन नियमों को जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष पेश किया जाएगा।

अक्टूबर 8, 2024 7:22 अपराह्न

views 19

उत्तराखण्ड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना का संचालन शुरू

    प्रदेश के चयनित सूक्ष्म जलागम क्षेत्रों में पर्वतीय कृषि को लाभदायक और ग्रीन हाउस गैस न्यूनीकरण के लिए सक्षम बनाने के लिए शक्तिशाली उत्पादन प्रणाली विकसित की जा रही है। इसके तहत विश्व बैंक पोषित उत्तराखण्ड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना का जलागम विभाग द्वारा आज से संचालन किया जा रहा है। यह ब...

अक्टूबर 8, 2024 7:21 अपराह्न

views 12

03 नवम्बर को शीतकाल के लिए बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट

रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट परम्परागत ढंग से शीतकाल के लिए आगामी 3 नवम्बर को भाईदूज के दिन सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर बंद किए जाएंगे।   बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याकारी अधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि 3 नवम्बर को भगवान केदारनाथ की चल-विग्रह डोली केदारनाथ ...

अक्टूबर 8, 2024 7:21 अपराह्न

views 11

राजभवन में आयोजित वन्य जीव सप्ताह का समापन

  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा है कि आने वाली पीढ़ियों के हितों को ध्यान में रखकर प्राकृतिक सम्पदा की सुरक्षा में योगदान देना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने वन्य जीवों के प्रति प्रेम और सद्भाव का भाव रखकर पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ाने पर ज...

अक्टूबर 8, 2024 7:21 अपराह्न

views 14

देहरादून जिला प्रशासन अभियान चलाकर सरकारी भूमि को करेगा अतिक्रमणमुक्त

  देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण चिन्हित करते हुए लगातार अभियान चलाकर इसे अतिक्रमणमुक्त करने के संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं।   उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभाग के नोडल अधिकारी, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण चिन्ह्ति करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेंगे। इस ...

अक्टूबर 8, 2024 7:21 अपराह्न

views 11

उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में रामलीला मंचन की धूम

  प्रदेश के विभिन्न जिलों में इन दिनों रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसी कड़ी में चंपावत जिले के विभिन्न स्थानों पर रामलीला मंचन की धूम है। रामलीला को देखने के लिए जिले के दूर-दराज इलाकों से लोग पहुंच रहे हैं। जिले के बनबसा, गढ़ीगोठ आम बाग, टनकपुर, अमोड़ी, मुड़ियानी, चंपावत, लोहाघाट, कर्णकरायत और पाटी...