उत्तराखंड

अक्टूबर 31, 2024 2:05 अपराह्न

views 17

प्रकाश पर्व दीपावली आज पूरे देश में पारंपरिक आस्था और उल्लास के साथ मनायी जा रही है। दीपावली पर प्रदेश के बाजारों में रौनक है। साथ ही दीये-बाती, मोमबत्तियाँ, और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों से बाजार सजे हुए हैं। कृत्रिम फूल-माला और रंगोली की दुकानों के साथ ही बाजारों में मिठाइयां, आभूषण, कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन व सजावट, लक्ष्मी पूजन सहति अन्य सामान की खरीदारी करने वालों की भी भीड़ उमड़ रही है। इस बीच, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावाली पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रकाश पर्व दीपावली आज पूरे देश में पारंपरिक आस्था और उल्लास के साथ मनायी जा रही है। दीपावली पर प्रदेश के बाजारों में रौनक है। साथ ही दीये-बाती, मोमबत्तियाँ, और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों से बाजार सजे हुए हैं।   कृत्रिम फूल-माला और रंगोली की दुकानों के साथ ही बाजारों में मिठाइयां, आभूषण, कपड़े, स...

अक्टूबर 31, 2024 2:03 अपराह्न

views 20

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के लैंसडाउन में सेना के अधिकारियों और जवानों के साथ दीपावली मनाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के लैंसडाउन में सेना के अधिकारियों और जवानों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर सेना के जवानों को संबोधित करते हुए श्री धामी ने कहा कि वर्ष 2047 में हमारा देश विकसित भारत बन जाएगा, तब हमारे देश की सेना भी विश्व की नंबर वन सेना होगी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले...

अक्टूबर 30, 2024 2:59 अपराह्न

views 15

उत्तराखंड में दीपावली पर निर्बाध बिजली की आपूर्ति होगी

दीपावली पर प्रदेश में निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाएगी। दीपावली पर उपभोक्ताओं को विद्युत व्यवधान के कारण कोई कठिनाई उत्पन्न न हो, इसके लिए यूपीसीएल ने खास तैयारी की है।   यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक-चैबंद किये गए हैं और मुख्यालय स्तर...

अक्टूबर 30, 2024 2:58 अपराह्न

views 22

हरिद्वार पुलिस ने बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया

हरिद्वार पुलिस ने एक बांग्लादेशी घुसपैठिए को पिरान कलियर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बांग्लादेशी बिना वीजा व पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में घुसा था।   चेकिंग अभियान के दौरान भाषा व बोलचाल में शक होने पर आरोपित से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम दुगु शेख पुत्र अलाउद्दीन निवासी...

अक्टूबर 30, 2024 2:58 अपराह्न

views 19

उत्तराखंड में दीपावली पर 31 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

प्रदेश सरकार ने दीपावली पर 31 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जबकि एक नवंबर को सभी कार्यालय खुले रहेंगे। दीपावली के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाश एक नवंबर में संशोधन करते हुए 31 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

अक्टूबर 30, 2024 2:58 अपराह्न

views 19

भारत निर्वाचन आयोग ने केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की

भारत निर्वाचन आयोग ने केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। नियुक्त पर्यवेक्षकों ने विधानसभा उप चुनाव को निष्पक्ष रूप से संपादित कराने के लिए चुनाव कार्य में तैनात नोड़ल अधिकारियों के साथ बैठक की।   सामान्य पर्यवेक्षक विनोद शेषन ने चुनाव प्रक्रिया को कराने के लिए कार्मिको...

अक्टूबर 30, 2024 2:57 अपराह्न

views 19

केंद्र सरकार ने धनराशि राशि स्वीकृत की

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने राज्य को पूंजी निवेश के तहत विशेष सहायता के रूप में एक सौ 80 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत किए हैं। यह राशि राज्य के विकास और महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जिससे उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी।   साथ ही केंद्रीय पर्यावरण, वन औ...

अक्टूबर 30, 2024 2:57 अपराह्न

views 21

पिथौरागढ़ में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

पिथौरागढ़ जिले में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका सभागार में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और निशुल्क दवाइयां भी वितरित की।   जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी चंद्रकला भैंसोड़ा न...

अक्टूबर 30, 2024 2:56 अपराह्न

views 17

महिला नीति में राज्य के निजी क्षेत्रों में महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा: रेखा आर्या

महिला कल्याण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि महिला नीति में राज्य के निजी क्षेत्रों में महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा और उनके हित तथा सुरक्षा के लिए विशेष समिति का गठन किया जाएगा।   श्रीमती आर्या ने महिला नीति को लेकर देहरादून में आयोजित बैठक में कहा कि महिला नीति को महिलाओं की शिक्ष...

अक्टूबर 30, 2024 2:56 अपराह्न

views 16

भगवान भकुंट भैरवनाथ के कपाट पूजा-अर्चना व यज्ञ-अनुष्ठान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए

भगवान केदारनाथ के क्षेत्रपाल भगवान भकुंट भैरवनाथ के कपाट पूजा-अर्चना व यज्ञ-अनुष्ठान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि भगवान भैरवनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदार के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।   गौरतलब है कि केदारनाथ ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला