उत्तराखंड

नवम्बर 8, 2024 3:42 अपराह्न

views 35

बागेश्वर में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ की हुई शुरुआत

बागेश्वर के डिग्री कॉलेज खेल मैदान में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। खेल महाकुंभ में 16 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें फुटबॉल, बैटमिंटन, कबड्डी, खो-खो, एथेलेटिक्स और जूडो सहित कई अन्य खेल शामिल हैं। खेल महाकुंभ का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास ने किया। पहले ...

नवम्बर 8, 2024 2:04 अपराह्न

views 15

आग से झुलसे 4 लोगों की उपचार के दौरान मृत्यु

बागेश्वर जिले में गरुड़ ब्लॉक के रणकुड़ी गांव में धनतेरस की रात को आग से झुलसे 11 ग्रामीणों में से 4 की उपचार के दौरान ऋषिकेश एम्स और देहरादून के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। वहीं, बागेश्वर में कल रात एक कार के खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।  

नवम्बर 8, 2024 2:04 अपराह्न

views 88

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व संपन्न

चार दिवसीय छठ पर्व आज सुबह प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। राजधानी देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर सहित अन्य जिलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विभिन्न नदियों के तटों और गंगा घाटों पर सूर्य देव और छठी मैया को अर्घ्य दिया।

नवम्बर 8, 2024 2:03 अपराह्न

views 39

मर्केटेश्वर मंदिर में होगी भगवान तुंगनाथ की शीतकालीन पूजा

पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विराजमान हो गयी है। इसी के साथ मर्केटेश्वर मंदिर में भगवान तुंगनाथ की शीतकालीन पूजाएं शुरू हो गई हैं।   इससे पूर्व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मक्कूमठ पहुंचने पर उत्सव डोली का स्वागत किया। ...

नवम्बर 8, 2024 2:03 अपराह्न

views 15

राज्यपाल और एआई व टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों ने संभावित क्षेत्रों पर की चर्चा

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- ए.आई और टेक्नोलॉजी, राज्य की विकास यात्रा को एक नई दिशा दे सकती है। साथ ही उत्तराखण्ड को इस क्षेत्र में हब बनाने में भी सहायक सिद्ध हो सकती है।   राज्यपाल ने देहरादून स्थित राजभवन में एआई और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों के साथ ब...

नवम्बर 8, 2024 2:02 अपराह्न

views 20

निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण तय करने के लिए नया विधेयक लाएगी सरकार

प्रदेश सरकार, उत्तराखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बी.एस वर्मा की अध्यक्षता में गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण तय करने के लिए नया विधेयक लाएगी।   राज्य में निकाय चुनाव में 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण तय करने को लेकर उत्तराखण्ड उच्च न्या...

नवम्बर 8, 2024 2:01 अपराह्न

views 19

पिथौरागढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कूड़ा वाहन किए रवाना

पिथौरागढ़ जिला पंचायत की ओर से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कूड़ा वाहनों को रवाना किया गया। यह सभी वाहन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के कस्बों और बाजारों से कूड़ा इकट्ठा कर निर्धारित डंपिंग जोन में डालेंगे। इस मौके पर डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि जिला पंचायत की इस पहल के बाद ग्रामीण क्ष...

नवम्बर 8, 2024 2:01 अपराह्न

views 19

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या बनाकर देवभूमि उत्तराखंड को स्वच्छ रखने की अपील की है। राज्य स्थापना दिवस से एक दिन पूर्व आज देहरादून में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा के ...

नवम्बर 7, 2024 2:11 अपराह्न

views 23

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तारीख पर भारतीय ओलंपिक संघ ने मुहर लगाई, 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होगा राष्ट्रीय खेलों का आयोजन

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तारीख पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अपनी मुहर लगा दी है। संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र के माध्यम से यह सूचना दी है। अगले वर्ष 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें नेशनल गेम्स उत्तराखंड में आयोजित होंगे। आईओए ने इस आयोजन के लिए पांच कमेटियों ...

नवम्बर 7, 2024 2:10 अपराह्न

views 12

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के विस्तार और सुरक्षा से संबंधित योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता: पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के विस्तार और सुरक्षा से संबंधित योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मानसून काल में हुए नुकसान से सुरक्षा के लिए आपदा मद से जल्द धनराशि स्वीकृत की जाएगी। उत्तरकाशी में यमुनोत्री व गंगोत्री मंदिर स...