उत्तराखंड

नवम्बर 14, 2024 9:45 अपराह्न

views 18

गौचर में 72वें राज्य स्तरीय औद्योगिक विकास और सांस्कृतिक मेले के शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार स्थानीय उत्पादों को राज्य के सभी जिलों के साथ ही देश के अन्य राज्यों व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने गौचर में 72वें राज्य स्तरीय औद्योगिक विकास और सांस्कृतिक मेले के शुभारंभ अवसर पर ये बात कही। इस मौके प...

नवम्बर 14, 2024 9:45 अपराह्न

views 14

चमोली जिले में स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में प्रदेश का पहला गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन किया जाएगा स्थापित

चमोली जिले में स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में प्रदेश का पहला गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। सब स्टेशन की स्थापना से बद्रीनाथ धाम में 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में आज देहरादून में व्यय वित्त समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य सचिव ने रा...

नवम्बर 14, 2024 9:45 अपराह्न

views 22

बागेश्वर जिले में कठपुड़िया से तल्ला कुलाऊं मोटर मार्ग का निर्माण जल्द किया जाएगा

बागेश्वर जिले में कठपुड़िया से तल्ला कुलाऊं मोटर मार्ग का निर्माण जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी आशीष भटगाईं ने निर्माण कार्य में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों की परेशानियों को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास कि...

नवम्बर 14, 2024 9:45 अपराह्न

views 36

प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने देर रात एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर तालिब खान को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के पास से करीब ...

नवम्बर 14, 2024 9:45 अपराह्न

views 17

हरिद्वार में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए लोकनिर्माण विभाग ने 3 करोड़ 86 लाख रुपये का बजट किया स्वीकृत

हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में मुख्य और आंतरिक सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए लोकनिर्माण विभाग ने 3 करोड़ 86 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। गौरतलब है कि सिडकुल की मुख्य और आंतरिक सड़कों में जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों को सामना करना पड़ता है।

नवम्बर 14, 2024 9:45 अपराह्न

views 19

द्वितीय केदार के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद

रूद्रप्रयाग जिले में स्थित द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट आगामी 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद चल उत्सव विग्रह डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए 23 नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। बदरी- केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी व...

नवम्बर 14, 2024 9:45 अपराह्न

views 23

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में 90 हजार 8 सौ 75 मतदाता करेंगे 6 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में इस बार कुल 90 हजार 8 सौ 75 मतदाता छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें से 18 सौ 37 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। वहीं 193 दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी मतदाता पोस्टल बैलेट से अपने घर पर ही मतदान कर रहे हैं। सामान्य प्रेक्षक विनोद शेषन ने...

नवम्बर 14, 2024 9:45 अपराह्न

views 20

गृह विज्ञान विभाग की ओर से चंपावत में गढ़भोज कार्यक्रम किया गया आयोजित

चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग की ओर से गढ़भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने कुमाऊंनी व्यंजन परोसे। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सोनाली कार्तिक ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले मोटे अनाज में मौजूद पौ...

नवम्बर 14, 2024 3:50 अपराह्न

views 21

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही गणेश मंदिर के कपाट हुए बंद

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत कल देर शाम गणेश मंदिर के कपाट बंद हो गये। गणेश मंदिर परिसर स्थित मंदिर में रावल, धर्माधिकारी, वेदपाठी आचार्यों द्वारा पूजा-अर्चना के पश्चात विधिवत पंच स्नान के पश्चात गणेश जी की मूर्ति को निर्वाण रूप में लाकर बदरीनाथ मंदिर गर्भगृह में बदरीश पंचायत के ...

नवम्बर 14, 2024 3:48 अपराह्न

views 20

देहरादून की आबोहवा छठे दिन भी खराब श्रेणी में

देहरादून की आबोहवा आज छठे दिन भी खराब श्रेणी में है। आज पूर्वाह्न ग्यारह बजे राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक- ए॰क्यू॰आई 293 दर्ज किया गया। ए॰क्यू॰आई के 300 पहुंचने पर यह बेहद खराब श्रेणी में पहुंच जाएगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार ऋषिकेश और काशीपुर में वायु गुणवत्ता श्रेणी ...