उत्तराखंड

नवम्बर 18, 2024 6:43 अपराह्न

views 20

केदारनाथ उप चुनाव का प्रचार थमा, 20 नवम्बर को होगा मतदान

रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम थम गया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उत्तराखंड क्रांति दल, कांग्रेस, भाजपा समेत निर्दलीय प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुप्तकाशी ...

नवम्बर 18, 2024 6:42 अपराह्न

views 28

आयुष्मान वय वंदना कार्ड में राज्य ने हासिल की उपलब्धि

आयुष्मान वय वंदना कार्ड ने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के 10 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को नामांकित करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह कार्ड बुजुर्ग नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मुफ्त स्वास्थ्य सेवा लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।   स्वास्थ्य और परिवा...

नवम्बर 18, 2024 6:41 अपराह्न

views 19

देहरादून में बाल भिक्षावृत्ति पर रोक के लिए माइक्रो प्लान को मिला अनुमोदन

देहरादून शहर में बाल भिक्षावृत्ति पर रोक के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किये जाने वाले बच्चों के लिए तैयार किए  गए माइक्रो प्लान को अनुमोदन दे दिया है। अब रेस्क्यू किये जाने वाले बच्चों को गहन देखभाल आश्रय में उचित माहौल उपलब्ध करवाया जाएगा।   इसके लिए तीन सामाजिक संगठन...

नवम्बर 18, 2024 6:41 अपराह्न

views 18

उत्तराखंड के टिहरी जिले में हाईकोर्ट ने लगाया बहुउद्देशीय शिविर

नैनीताल उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में टिहरी जिले के जय किसान इंटर कालेज, रोड़धर में बहुउद्देशीय विधिक सेवा और जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।   इस मौके पर कार्यवाहक मुख्य न्याधीश ने कहा कि न्यायपालिका का मकसद लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के ...

नवम्बर 18, 2024 6:41 अपराह्न

views 16

उत्तराखंड के बजट सत्र में पेश होगा नया भू-कानून

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा है कि नया सख्त भू-कानून आगामी बजट सत्र में लाया जाएगा। नए भू-कानून के साथ ही सरकार मौजूदा भू-कानून को भी सख्ती से लागू करवा रही है।   उन्होंने कहा कि जिन भी स्थानों पर जमीन की खरीद में गड़बड़ी हुई हैं, वहां कार्रवाई की जा रही है और यह आगे भी जारी रहेगी। मुख्य सचिव ने ...

नवम्बर 18, 2024 6:40 अपराह्न

views 22

दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाएंगे उत्तराखंड परिवहन निगम की 194 बसें

उत्तराखंड परिवहन निगम की 194 बीएस-थ्री और बीएस-फोर बसों का दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रवेश बंद हो गया है। दिल्ली रूट की बसें बंद होने से यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। गढ़वाल और कुमाऊं से रोजाना 400 से ज्यादा बसें दिल्ली रूट पर चलती हैं।   दिल्ली में बीएस-फोर की बसें बंद होने स...

नवम्बर 18, 2024 6:40 अपराह्न

views 21

देहरादून की वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार

देहरादून वासियों के लिए अच्छी ख़बर है। राजधानी की वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। देहरादून की आवोहवा आज संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है। राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक- ए०क्यू०आई आज 72 दर्ज किया गया है।   गौरतलब कि पिछले करीब दस दिनों से देहरादून की वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ श...

नवम्बर 18, 2024 6:39 अपराह्न

views 29

केदारनाथ उपचुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार आज शाम थम जाएगा। सभी राजनीतिक दलों के नेता, मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं का आयोजन कर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं।   इस बीच, केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन को सफलतापूर्वक...

नवम्बर 18, 2024 6:39 अपराह्न

views 14

विश्व प्रसिद्ध धाम बदरीनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं। कल रात नौ बजकर सात मिनट पर पूरे विधि-विधान के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट बंद किए गए। इस अवसर पर मंदिर को 15 टन गेंदे के फूलों से सजाया गया था। ठंड बढ़ने के बावजूद कपाट बंद होने के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु म...

नवम्बर 18, 2024 6:38 अपराह्न

views 24

निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी सरकार

उत्तराखंड में निकाय चुनाव होने हैं, जिसके लिए सरकार तैयारी कर रही है। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर अभी मंथन चल रहा है। इसके बाद चुनाव की तिथि तय कर दी जाएगी। साथ ही दिसंबर माह के अंत तक निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं। इस पर सरकार की मंशा भी साफ है।