उत्तराखंड

दिसम्बर 26, 2024 7:53 अपराह्न

views 12

टिहरी में निकाय चुनाव को लेकर हुई बैठक

टिहरी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आगामी निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को राजनैतिक दलों की बैठक संबंधी रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।   निकाय चुनाव के दौरान शिकायतो...

दिसम्बर 26, 2024 7:53 अपराह्न

views 18

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश ने ली पद व गोपनीयता की शपथखेल मंत्री ने टनकपुर में शारदा नदी के राफ्टिंग स्थलों का किया निरीक्षण

खेल मंत्री रेखा आर्य ने आज चम्पावत जिले के टनकपुर में शारदा नदी के राफ्टिंग स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ना सिर्फ़ राष्ट्रीय खेल, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी अपार संभावनाएं हैं। खेल मंत्री ने पचोरिया, चकरपुर के निर्माणाधीन बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का भी निरीक्षण कि...

दिसम्बर 26, 2024 7:52 अपराह्न

views 16

बस हादसे के प्रभावितों की हर संभव मदद के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भीमताल बस दुर्घटना में घायल लोगों का हाल-चाल जाना। उन्होंने जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस हादसे से प्रभावित लोगों के प्र...

दिसम्बर 26, 2024 7:39 अपराह्न

views 21

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के हल्द्वानी से 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल यात्रा का शुभारंभ किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल जिले के हल्द्वानी से 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों को लेकर सभी तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।   श्री धामी ने कहा कि ये राष्ट्रीय खेल राज्‍य को देवभूमि के साथ ही खेल भूमि के...

दिसम्बर 26, 2024 7:26 अपराह्न

views 270

न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर ने आज उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने देहरादून स्थित राजभवन में नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर को पद की शपथ दिलायी।       न्यायमूर्ति जी. नरेन्द्र की नियु...

दिसम्बर 26, 2024 3:15 अपराह्न

views 29

निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी सप्ताह कार्यक्रम

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आर्मी हॉस्पिटल दिल्ली और मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में देहरादून में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी सप्ताह कार्यक्रम में हिस्सा लिया।   इस दौरान उन्होंने सैन्य अधिकारियों से मुलाकात कर उनसे...

दिसम्बर 26, 2024 3:15 अपराह्न

views 12

औली को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान

गढ़वाल सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने चमोली जिले के वाइब्रेंट विलेज और औली का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद किया और उनके महत्वपूर्ण सुझाव लिए।   इससे पूर्व श्री बलूनी ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारियों के साथ औली का निरीक्षण किया ...

दिसम्बर 26, 2024 3:14 अपराह्न

views 10

लम्बे समय से अनुपस्थित 158 चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त

उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य सरकार ने ऐसे 158 चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं, जो लंबे समय से अनुपस्थित थे। इनमें से कुछ ने तो ज्वाइनिंग भी नहीं की थी।   सरकार के इस कदम से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर मिल सक...

दिसम्बर 26, 2024 3:14 अपराह्न

views 17

हल्द्वानी में आज से 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल रैली का आयोजन

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल रैली का आयोजन आज से शुरू हो रहा है। यह रैली हल्द्वानी से शुरू होकर पैंतीस दिनों में तीन हजार आठ सौ तेईस किलोमीटर का सफर तय करेगी और राज्य के तेरह जिलों के निन्यानवे स्थानों पर जाएगी। इस रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय खेलों के प्रति जागरूकता फैलाना है।   अल्मोड़ा और पौड़ी...

दिसम्बर 26, 2024 3:13 अपराह्न

views 36

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत उच्च शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट स्टार्टअप सीड फंड अवार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।   इस योजना का उद्देश्य छात्रों को उनके व्यापारिक विचारों को साकार करने में मदद करना है। चुने गए 20 युवाओं ...