उत्तराखंड

सितम्बर 18, 2025 9:06 अपराह्न

views 53

उत्तराखंड के चमोली में तेज बारिश से भारी नुकसान

उत्तराखंड के चमोली ज़िले के नंदानगर क्षेत्र में कल देर रात हुई मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में लापता 14 लोगों में से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। हमारी संवाददाता ने बताया है कि घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

सितम्बर 18, 2025 12:41 अपराह्न

views 52

उत्‍तराखंड: चमोली जिले में नंदानगर घाट इलाके में तेज बारिश से भारी नुकसान

उत्‍तराखंड में चमोली जिले में नंदानगर घाट इलाके में तेज बारिश से बहुत नुकसान हुआ है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुन्‍तरी लंगाफली वार्ड बारिश के कारण मलबे में दब गया है।     राज्‍य आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने पुष्टि की है कि अब तक दो लोगों को बचा लिया गया ...

सितम्बर 16, 2025 10:30 अपराह्न

views 48

उत्तराखंड में तेज बारिश के कारण 13 लोगों की मौत

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश ने राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। देहरादून स्थित जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, ज़िले में अत्यधिक बारिश के कारण 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 16 अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। राज्य सरकार और प्रशासन द्वा...

सितम्बर 16, 2025 2:17 अपराह्न

views 61

देहरादून और उसके आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश से तबाही

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में देर रात हुई मूसलाधार वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कर्लीगार्ड क्षेत्र में सड़कों को नुकसान पहुंचा है, जबकि मुख्य बाजार में दो से तीन होटल और कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान चलाकर लगभग 100 लोगों को सुरक्षित ...

सितम्बर 16, 2025 11:13 पूर्वाह्न

views 74

पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में भारी बारिश की स्थिति पर ली जानकारी, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने राज्य को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि केंद्र सरकार आपदा की इस घड़ी में राज्य क...

सितम्बर 7, 2025 10:04 अपराह्न

views 106

उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश जारी

उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कल देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जताई है।   इस मानसून के दौरान, राज्य में तेज वर्षा से काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन क्षतिग्रस्त सड़कों को फिर से खोलने के लिए काम कर रहा है। ...

सितम्बर 7, 2025 2:32 अपराह्न

views 49

केन्‍द्र सरकार की अंतर-मंत्रालयी समिति कल उत्‍तराखंड में बाढ़ और भूस्‍खलन से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेगी

    केन्‍द्र सरकार की अंतर-मंत्रालयी समिति कल उत्‍तराखंड में बाढ़ और भूस्‍खलन से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेगी। समिति प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी।    आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि राज्‍य में इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बारिश हुई है। 

सितम्बर 6, 2025 10:25 अपराह्न

views 50

उत्तरकाशी में भारी बारिश से नौगांव नाले ने मचाही तबाही, मुख्यमंत्री ने दिए युद्धस्तर पर बचाव कार्य चलाने के निर्देश

उत्तराखंड के, उत्तरकाशी जिले में आज शाम अचानक हुई भारी बारिश के कारण नौगांव नाला उफान पर आ गया। नाले का पानी और मलबा बाज़ार क्षेत्र और दर्जनों घरों में घुस गया। सड़क पर खड़े कुछ वाहन भी पानी के बहाव में बह गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन को युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने के न...

सितम्बर 6, 2025 9:32 पूर्वाह्न

views 50

उत्तराखंड में मौसम सुधरने के बाद चारधाम यात्रा दोबारा शुरू

उत्तराखंड में मौसम में सुधार होने और सड़कों की मरम्मत के साथ चारधाम यात्रा और पंजीकरण प्रक्रिया आज फिर से शुरू हो गई। हालाँकि हाल ही में तेज बारिश के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाने से गंगोत्री और यमुनोत्री की तीर्थयात्रा अभी स्थगित है। सड़क मार्ग चालू हो जाने से इन दोनों तीर्थ स्‍थलों की यात्रा फिर...

सितम्बर 4, 2025 9:00 पूर्वाह्न

views 23

उत्तराखंड के कई हिस्सों में लगातार वर्षा के बाद आज कुछ राहत, अवरुद्ध सड़कों से मलबा हटाने के प्रयास तेज

उत्तराखंड के कई हिस्सों में लगातार वर्षा के बाद आज कुछ राहत मिली। वर्षा कम होने के साथ ही, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से अवरुद्ध सड़कों से मलबा हटाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम ब...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला