उत्तराखंड

अगस्त 12, 2025 4:23 अपराह्न

views 18

ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से नामित राष्ट्रीय स्तर की निगरानी टीम ने हरिद्वार का दौरा किया

  ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से नामित राष्ट्रीय स्तर की निगरानी टीम ने हरिद्वार का दौरा किया। टीम में सदस्य नमन सोनी और सयानी शाह शामिल थीं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने टीम को जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी।             टीम में सदस्य नमन सोनी ने बताया कि टीम...

अगस्त 12, 2025 4:10 अपराह्न

views 17

नैनीताल में आईटीबीपी के जवानों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा बाइक रैली

उत्तराखंड के नैनीताल में 34वीं वाहिनी आईटीबीपी के हिमवीरों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत कैंप परिसर से महालक्ष्मी मंदिर, ग्रामीण बस्ती, हिरण बाबा मंदिर और हल्दुचौड़ बाजार तक भव्य साइकिल और मोटर साइकिल रैली निकाली।       इस दौरान ग्रामीणों को राष्ट्रीय एकता को सशक्त करने के लिए प्रेरित किया ...

अगस्त 12, 2025 2:05 अपराह्न

views 13

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में राहत-बचाव कार्य जारी, बाधित हेली सेवाएं फिर से बहाल

उत्तरकाशी जिले में धराली-हर्षिल आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत और खोज अभियान तेजी से किया जा रहा है। आज हेली सेवाओं के फिर से शुरू होने पर राहत सामग्रियों को प्राथमिकता के आधार पर भेजा जा रहा है। शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं से लेकर पर्याप्त...

अगस्त 12, 2025 12:11 अपराह्न

views 17

उत्तराखंड: उत्तरकाशी जिले के हर्षिल और धराली में लापता लोगों की तलाश के लिये खोजबीन, राहत और बचाव अभियान जारी

  उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र हर्षिल और धराली में लापता लोगों की तलाश के लिये खोजबीन तथा राहत और बचाव अभियान जारी है। रेस्क्यू अभियान में अब तक एक हजार 278 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। मलबे में दबे लोगों की खोज के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, विशेष अधिकारी और 10 भूवैज्ञानिकों की टीम तैनात...

अगस्त 12, 2025 12:08 अपराह्न

views 18

उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ग्लेशियर और झीलों का तत्काल विश्लेषण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत को धराली सहित अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ग्लेशियर और ग्लेशियर झीलों का तत्काल विश्लेषण कर स्थिति की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्लेशियर पिघलने से बनने वाली झीलों और उन...

अगस्त 12, 2025 12:02 अपराह्न

views 26

उत्तराखंड सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर काम कर रही है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाली महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया और उनसे संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं...

अगस्त 12, 2025 11:35 पूर्वाह्न

views 19

उत्तराखंड के राज्यपाल को पुलिस महानिदेशक ने उत्तरकाशी में चल रहे खोज और बचाव कार्यों की जानकारी दी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से राजभवन में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने मुलाकात की और उत्तरकाशी में चल रहे खोज और बचाव कार्यों की जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बल, एसडीआरएफ, अग्निशमन और पीएसी के कर्मी सेना, आईटीबीपी, बीआरओ और एनडीआरएफ के साथ मिलकर य...

अगस्त 12, 2025 11:24 पूर्वाह्न

views 16

जिलाधिकारी सविन बंसल ने देहरादून शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया

देहरादून जिले में मूसलाधार बारिश जारी रहने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कल सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम पहुंचकर उन्होंने हालात की समीक्षा की और अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत...

अगस्त 12, 2025 10:38 पूर्वाह्न

views 17

मौसम के बिगड़े हालात के बीच एसीईओ की बैठक, हेल्पलाइन नम्बर किए जारी

उत्तराखंड में आगामी कुछ दिनों के लिए जारी रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) आनंद स्वरूप ने सभी जिलों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिलों की मौजूदा स्थिति, वर्षा और प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली और सभी विभागों को पूरी तैयारी रखने के निर्देश...

अगस्त 12, 2025 9:56 पूर्वाह्न

views 17

बारिश से उत्तराखंड में आम जन-जीवन प्रभावित, केदारनाथ धाम यात्रा पर 14 अगस्त रोक

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत और बागेश्वर में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अन्य जिलों में भी कुछ स्थ...